क्या है अखिलेश यादव का ‘टारगेट 400’, साइकिल यात्रा के बाद नया ऐलान

0

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को टारगेट दे दिया है. प्रदेशभर में साइकिल यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में दिखा जोश अखिलेश यादव को उत्साह से भर रहा है इसलिए उन्होंने टारगेट 410 का ऐलान किया है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को हर मोर्चे पर नाकाम बताया। कहा कि जनता में भाजपा सरकार के प्रति इस कदर नाराजगी है कि सपा को 350 से 400 सीटें मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि जनता को कंफ्यूज करते-करते भाजपा खुद कंफ्यूज हो चुकी है। यही वजह है कि वह अपराधियों का स्वागत कर रही है और जासूसी कर रही है।

Akhilesh Yadav को टारगेट 400 दिलाएगा जीत

https://twitter.com/scribe_prashant/status/1423151754842050562?s=19

प्रदेश कार्यालय पर यात्रा शुरू करने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र को याद करते हुए उनके सपनों का भी जिक्र किया। कहा कि उन्होंने ताउम्र समाजवाद कायम कर हर वर्ग को सहभागिता दिलाने के लिए संघर्ष किया। 2022 में समाजवादी सरकार बनाकर उनके सपनों को साकार किया जाएगा। सपा महंगाई, बेरोजगारी, कुछ समय पहले लागू किए गए तीनों कृषि कानून, आजम खां के उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतर रही है। यह विरोध प्रदर्शन निरंतर चलता रहेगा।

Also Read:

दरअसल साइकिल यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जो उत्साह दिखाई दिया है उससे अखिलेश यादव एक बार तो अच्छी तरह से समझ गए हैं कि 2022 तक कार्यकर्ताओं को इसी तरह सक्रिय रखने की जरूरत है. उन्होंने व्यापक रणनीति तैयार की है और उसी के तहत अगले चुनाव तक पार्टी अपनी गतिविधियों को संचालित करेगी.

अखिलेश यादव गुरुवार को साइकिल पर सवार होकर चुनावी यात्रा पर निकल पड़े। कार्यकर्ताओं में जोश भरा। समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र को याद करते हुए 2022 का चुनाव जीतने का संकल्प दिलाया। नौजवानों को बेरोजगारी के बहाने पुचकारा तो खाद, बीज, महंगाई के जरिए किसानों का मुद्दा भी उठाया। करीब छह किलोमीटर की यात्रा में चिलचिलाती धूप और उमस से पसीने से तर बतर नजर आए। लेकिन कार्यकताओं की नारेबाजी होते ही उनकी पैडल मारने की गति बढ़ाती रही।

(Rajniti.Online के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी.)

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *