जन्मदिन विशेष: पहाड़ के पूत का पॉलिटिक्स में कैसा रहा सफर ?

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी 48 वर्ष के हो गए हैं. उन्होंने अपने जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया और प्रदेशवासियों से मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया. यहां जाने की कोशिश कर रहे हैं कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर?
जन्मदिन विशेष: सीएम पुष्कर सिंह धामी की खास बातें
- पुष्कर सिंह धामी का जन्म जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ है।
- वह एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई है।
- खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद भी मुख्यमंत्री बने रहे।
- उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया और इसी के साथ उत्तराखंड में एक नया इतिहास जुड़ा।
- मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पूरे उत्तराखंड में अपनी अलग पहचान बना ली और देवभूमि के युवाओं के बीच लोकप्रियता बढ़ गई।
- कुर्सी के दावेदार बड़े-बड़े दिग्गजों को चित कर सीएम धामी मोदी-शाह की आंखों का तारा बने।
पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक सफर
- 1994-1995 में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली
- 2001 तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी भी रहे
- 2005 -भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष
- 2010-12 तक शहरी अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष
- 2012- विधायक बने
- 2013 -भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष
- 2017- दूसरी बार विधायक बने
- 2021- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के बारे में एक बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि वह फ्लावर भी है और फायर भी हैं. राजनाथ सिंह के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. https://rajniti.online/ पर विस्तार से पढ़ें देश की ताजा-तरीन खबरें