Saavan 2022: महादेव की पूजा में यह चीज़ें करें इस्तेमाल, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

0

Saavan 2022 देवों के देव महादेव को पूर्ण रूप से समर्पित सावन का महीना कल से शुरू होने वाला है, हिंदू मान्यताओं के अनुसार यह महीना साल का सबसे पवित्र holy month महीना माना जाता है।

सावन में श्रद्धालु devotees भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अपनी सारी भक्ति झोंक देते हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार यह पूरे साल का एक ऐसा मात्र महीना है जिसमे माता पार्वती व महादेव का मिलन हुआ था , इसी वजह से सावन Saavan 2022 का यह महीने शिव जी को अति प्रिय भी है। अगर आप किसी विशेष परेशानी से जूझ रहे हों , तो यह महीने उस से छुटकारा पाने के लिए उत्तम है। भगवान शिव अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें इस महीने Saavan 2022 में विशेष आशीर्वाद देते है। आज हम आपको अपने इस लेख से कुछ ऐसी चीज़ें बताएंगे जिन्हे अपनी पूजा में इस्तेमाल कर , आप महादेव को आसानी से प्रसन्न कर सकेंगे।

भगवान शिव का कैसे खुश करें?

1. दूध व जल चढ़ाएं

महादेव Saavan 2022 को दूध अति प्रिय है क्योंकि धर्म में ऐसा माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान शिव ने विष पिया था , तब उनके पूरे शरीर में जलन व तपन होने लगी थी , जिसके चलते सभी देवताओं ने उनके ऊपर दूध की बारिश करवाई थी , जिसके बाद महादेव सामान्य हुए थे। सावन के दौरान दूध व जल चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं व भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

2. कनेर के फूल

महादेव Saavan 2022 की पूजा में कनेर की फूलों का उपयोग जरूर करना चाहिए, आक व कनेर के फूल महादेव पर चढ़ाने से भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी ही पूरी होती हैं।

3. इन चीज़ों का करें उपयोग

दूध व फूल के अलावा भी बहुत सी ऐसी चीज़ें है जो महादेव को अतिप्रिय हैं। महादेव को केसर, चंदन , बेल पत्ती, धतूरा, भंग, अक्षत, इत्र, शक्कर, दही, शहद अति प्रिय है। इन सभी चीजों को अपनी पूजा में शामिल कर आप महादेव का आशीर्वाद आसानी से प्राप्त कर सकते है।

इन चीज़ों का भूल कर भी न करें उपयोग

1. महादेव की पूजा में कभी भूल कर भी शंख नहीं बजाना चाहिए, ऐसा करने से महादेव नाराज़ हो सकते है।

2. महादेव की पूजा में नारियल का गोला कभी भी चढ़ना चाहिए।

3. तुलसी की पत्ती का न करें उपयोग।

4. रोली या कुमकुम का गलती से भी न करें उपयोग।

5. केवड़े के फूल को न करें अर्पित।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. https://rajniti.online/ पर विस्तार से पढ़ें देश की ताजा-तरीन खबरें

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *