World Environment Day 2021: विश्व पर्यावरण दिवस से हम कुदरत को बचाने में कितना कामयाब हुए?

0

World Environment Day 2021: विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है. विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है.

World Environment Day 2021: विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है. विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है. 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया गया था. उसके बाद से हर साल इसी दिन यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा.

विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2021) की थीम

पर्यावरण दिवस की हर साल एक थीम रखी जाती है. इस साल की थीम ‘Ecosystem Restoration’ है. इस साल पाकिस्तान विश्व पर्यावरण दिवस का वैश्विक मेजबान होगा.

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व (Importance of World Environment Day)

पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित और जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को यह दिन मनाया जाता है. हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और पेड़- पौधे काटने से बचें. इस दिन को मनाने की बड़ी वजह यह है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया जा सकते.

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई?

1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण और प्रदूषण पर स्टॉकहोम (स्वीडन) में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया था, जिसमें करीब 119 देशों ने हिस्सा लिया था. इसके बाद हर साल को 5 जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा.

ये भी पढ़ें:

अपनी राय हमें [email protected] के जरिये भेजें. फेसबुक और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *