IPL 2022 का शेड्यूल, 15वें सीजन के सभी अपडेट यहां देखेंं

0

IPL 2022 टूर्नामेंट 26 मार्च, 2022 से शुरू होगा और फाइनल 29 मई, 2022 को खेला जाएगा। मुंबई और पुणे में चार अंतरराष्ट्रीय मानक वेन्यू पर कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। जबकि प्लेऑफ मैचों का स्थान बाद में तय किया जाएगा।

IPL 2022 गवर्निंग काउंसिल बैठक में इंडियन प्रीमियर लीग 2022 को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। कोविड वायरस के प्रभाव के बीच आईपीएल का 15वां सीजन के दौरान हवाई यात्रा से बचने के लिए पूरा टूर्नामेंट एक ही बायो सिक्योर बबल में खेला जाएगा, ताकि संक्रमण के प्रसार से खिलाड़ियों और स्टाफ को बचाया जा सके।

आईपीएल 2022 के मैचों के वेन्यू से जुड़ी जानकारी:

वेन्यूमैचों की संख्या
मुंबई – वानखेड़े स्टेडियम20 मैच
मुंबई – ब्रेबोर्न स्टेडियम (सीसीआई)15 मैच
मुंबई – डीवाई पाटिल स्टेडियम20 मैच
पुणे – एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम15 मैच

सभी टीमें वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 4-4 मैच खेलेंगी। ब्रेबोर्न स्टेडियम (सीसीआई) और एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम, पुणे में 3-3 मैच खेले जाएंगे। 10 टीमें कुल 14 लीग मैच (7 घरेलू मैच और 7 विदेशी मैच) खेलेंगी, जिसमें कुल 70 लीग मैच होंगे, इसके बाद 4 प्लेऑफ मैच होंगे। हर टीम 5 टीमों को दो बार और शेष 4 टीमों को केवल एक बार खेलेगी।

ऐसा होगा IPL 2022 का शेड्यूल:

टाटा आईपीएल 2022 – शेड्यूल मैट्रिक्स
पहली टीम—>MIKKRRRDCLSGCSKSRHRCBPBKSGTTotal
विपक्षी टीम↓/ सीजन2022202220222022202220222022202220222022
MI022222111114
KKR202221211114
RR220221121114
DC222021112114
LSG222201111214
CSK211110222214
SRH121112022214
RCB112112202214
PBKS111212220214
GT111122222014
Total Matches / Team14141414141414141414

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. rajniti.online पर विस्तार से पढ़ें देश की ताजा-तरीन खबरें

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *