सबसे महंगा आम है Miyazaki, खाने वाले बताते हैं इसके अद्भुत गुण

0

सबसे महंगा आम (Sabse mehnga aam) जिसकी सुरक्षा में जंगली कुत्ते और गार्ड तैनात किए गए हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं “ताईयो नो तामागो” आम की किस्म सिर्फ जापान के मियाजाकी प्रांत में पाई जाती है। इसके दो आमों की जोड़ी ढाई लाख रुपए तक में मिलती है।

दुनिया में आम की कुछ किस्में ऐसी भी हैं जो सबसे महंगी हैं। “ताईयो नो तामागो” आम की किस्म सिर्फ जापान के मियाजाकी प्रांत में पाई जाती है। इसके दो आमों की जोड़ी ढाई लाख रुपए तक में मिलती है। इनकी खेती सिर्फ स्पेशल ऑर्डर मिलने पर ही की जाती है यानी इस आम को बड़ी आसानी से नहीं खरीद सकते। यह आधा लाल और आधा पीला होता है। जापान में इसे गर्मी और सर्दी के बीच के मौसम में तैयार किया जाता है, इसलिए इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है क्योंकि इसे एक खास तरीके से तैयार किया जाता है।

इसके तहत आम के पेड़ पर फल आते ही एक-एक फल को जालीदार कपड़े से बांध दिया जाता है। इस आम का वजन करीब 350 ग्राम तक होता है। इस लिहाज से केवल 700 ग्राम यानी दो आम की कीमत जब ढाई लाख रुपए से ज्यादा है तो एक किलो के लिए तो करीब 3 लाख रुपए से ज्यादा ही खर्च करने पड़ेंगे। साल 2017 में इस आम के एक जोड़े की बोली लगाई गई थी, जिसमें यह रिकॉर्ड 3600 डॉलर यानी करीब दो लाख 72 हजार रुपए में बिका था।

सबसे महंगा आम जिसका क्वॉलिटी चेक के बाद होता है एक्सपोर्ट

मियाजाकी आम में ऐंटीऑक्सीडेट्स, बीटा-कैरोटीन और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ये आम सुर्ख लाल रंग का होता है और इसका आकार डायनोसॉर के अंडे जैसा होता है। बताया जाता है कि जापान में यह आम खास क्लाइमैटिक कंडीशन में उगता है और क्वॉलिटी टेस्ट के बाद ही एक्सपोर्ट किया जाता है।

दुनिया के सबसे महंगे मियाजाकी आम के हेल्थ बेनिफिट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह आम कैंसर से बचाता है। कोलेस्ट्रॉल कम करता है। स्किन के लिए फायदेमंद होता है। हीट स्ट्रोक से बचाता है और इम्यूनिटी बूस्ट करता है। जबलपुर के कपल के बाग में मियाजाकी आम के दो पेड़ हैं। लाल रंग के इस आम को Egg of the sun भी कहा जाता है। यह आम साधारण आम से अलग दिखता है। इसका रंग पीले के बजाय लाल है। यह भारत और साउथ एशिया में काफी पॉप्युलर है। यह आम मुख्य रूप से जापान के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है।

ये भी पढ़ें:

अपनी राय हमें [email protected] के जरिये भेजें. फेसबुक और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *