Kangra valley : कुदरत ने जी भर के लुटाई है सुंदरता, एडवेंचर के शौकीनों के लिए जन्नत है हिमाचल का यह इलाका

0

Kangra valley Himachal Pradesh : वैसे तो हिमाचल प्रदेश कि हर जगह अपने आप में एक अलग खूबसूरती का दीदार करा दी है लेकिन कांगड़ा वैली की बात निराली है.

Kangra valley Himachal Pradesh

अगर आप आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में इससे बेहतर जगह आपको नहीं मिलेगी. हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी (Kangra valley) घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती ही है। यहां पर ट्रैकिंग, वॉटर स्पोर्टस और पैराग्लाइडिंग (tracking, water sport and paragliding) आदि का आनंद ले सकते हैं। ट्रैकिंग करने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यह जगह हिमाचल की खूबसूरत घाटियों में शुमार है। यहां पर कई दर्शनीय स्थल होने की वजह से इस जगह को देवभूमि भी कहते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई एतिहासिक धरोहर भी हैं। यहां पर विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं। 

कांगड़ा वैली में इन जगहों पर जरूर जाएं | Must visit these places in Kangra valley

  • महाराणा प्रताप सागर झील घूम सकते हैं। यह झील व्यास नदी पर बने बांध की वजह से बनी है। इस झील का पानी 180 से 400 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इस जगह को साल 1983 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था। यहां पर करीब 220 पक्षियों की प्रजातियां हैं।
  • यहां पर एक करेरी नामक झील भी है जो हरे-भरे जंगलों से घिरी हुई है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और पर्वत श्रंखला मन मोह लेती है।
  • यहां पर शक्तिपीठ स्थल भी हैं। यहां का प्रमुख स्थल मां ब्रजश्वेरी देवी है। ये मंदिर अति प्राचीन है। पहले के समय में ये मंदिर काफी समृद्ध था। इस मंदिर को कई बार विदेशी लुटेरों के द्वारा लूटा गया।
  • यहां पर आप महाकाल मंदिर, नूरपुर में भगवान श्री कृष्ण और मीरा का मंदिर, आशापुरी मंदिर और मां बगलामुखी का मंदिर आद जगहों पर भी घूम सकते हैं।
  • कांगड़ा में धर्मकोट, भागसूनाग और नड्डी आदि जगह पर्यटन के लिए बहुत बेहतरीन हैं। इन जगहों को मिनी इजराइल भी कहा जाता है।
  • यहां पर पास ही में त्रियुंड नामक जगह है। यह कांगड़ा का छोटा सा हिल स्टेशन है। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह बहुत बेहतरीन है।
  • एतिहासिक धरोहरों की बात करें तो यहां पर नूरपुर का किला, बैजनाथ शिव मंदिर है। ये शिव मंदिर प्राचीन शैली को दर्शाता है।
  • यहां का मसरूर मंदिर, मैक्लोडगंज की चर्च भी एतिहासिक घरोहर हैं।
  • कांगड़ा के बैजनाथ में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट है। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।
  • जहां पर आप पर्यटन विभाग के द्वारा पंजीकृत किए गए गाइडों या फिर ट्रैवल एजेंसियों की सहायता से जा सकते हैं।
  • कांगड़ा में आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पालमपुर का सौरभ वन विहार, बीड़, छोटा और बड़ा भंगाल घाटी, कांगड़ा कला संग्रहालय, डल झील, भागसूनाग वॉटर फॉल आदि जगहों पर भी घूम सकते हैं।

Kangra valley पहुंचने का सबसे सटीक रास्ता

सड़क मार्ग से Kangra valley जाने के लिए दिल्ली, पठानकोट और चंडीगढ़ से सीधी बस सेवा उपलब्ध है। अगर आप हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो कांगड़ा तो आप गग्गल एयरपोर्ट तक जा सकते हैं। यह कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला से केवल 14 किमी. की दूरी पर है। आप चाहें तो ट्रेन से भी जा सकते हैं। यह जगह पठानकोट, जोगेंद्रनगर नैरोगेज रेलमार्ग से जुड़ी हुई है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. https://rajniti.online/ पर विस्तार से पढ़ें देश की ताजा-तरीन खबरें

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *