यूक्रेन की महिला सैनिकों का संघर्ष देखकर दहल जाएगा दिल

0

Ukraine Female Soldiers : यूक्रेन की महिला सैनिकों के बारे में तो पहले भी चर्चा होती रही है। लेकिन इस वक्त इनकी बहादुरी का जिक्र कुछ ज्यादा ही हो रहा है। कई तस्वीरों में उन्हें को एके-47 बंदूक के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया है। वे रूस को खुलकर चुनौती दे रही हैं।

यूक्रेन की सेना और उनकी महिला सिपाही पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की ‘नई सेना’ में बड़ी संख्या में महिलाएं हैं। इन महिलाओं ने देश की रक्षा के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर हथियार उठाया है। इन महिलाओं को लड़ने की प्राथमिक ट्रेनिंग जैसे, बंदूक चलाना और सेल्फ डिफेंस, देकर युद्ध के लिए तैयार किया गया है।

यूक्रेन में 30 हजार से अधिक महिला सैनिकों हैं जिसमें 20 से 60 साल की गृहणियां और कामकाजी महिलाएं भी शामिल हैं। ये महिला सैनिक किसी भी पुरुष सैनिक टुकड़ी पर भारी पड़ने के लिए काफी हैं। 2014 में जब रूस ने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था तब महिला सैनिकों ने अपना दम दिखाया था। रूस हमले में बड़ी संख्या में यूक्रेनी नागरिकों और सैनिकों की मौत भी हो गई थी।

यूक्रेन की सेना में 15% महिलाएं हैं


यूक्रेन 1993 से अपनी सेना में महिलाओं को जगह दे रहा है। सेना में महिलाओं की भागीदारी 15 फीसदी है। कुल 1100 महिलाएं सैन्य अफसर के पद पर तैनात हैं। वहीं युद्ध के मैदान में 13000 से अधिक महिलाएं मौजूद हैं। वर्तमान में यूक्रेन की महिला सैनिक देश के पूर्वी अशांत हिस्से में रूस समर्थित विद्रोहियों से लोहा ले रही हैं। डोनबास के दोनों इलाकों को रूस अलग देश के रूप में मान्यता दे चुका है और सेना तैनात करने के आदेश भी दे चुका है। लेकिन महिला सैनिकों ने रूस के दांत खट्टे कर दिए हैं।

विवादों में आईं यूक्रेन की महिला सैनिक


कुछ दिनों पहले यूक्रेन की महिला सैनिक विवादों में आ गई थी। महिलाओं यहां परेड के दौरान हिल्स पहने हुए देखा गया था। इसके बाद फेमिनिस्ट्स ने सेना और सरकार पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि ऐसा करके यूक्रेन की सेना पुरुष और महिलाओं के बीच भेद कर रही हैं। यूक्रेन सरकार को भी इसे लेकर कड़ी आलोचना का सवाल करना पड़ा था।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. rajniti.online पर विस्तार से पढ़ें देश की ताजा-तरीन खबरें

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *