UP की लड़कियां किसे देंगी वोट, जानें- क्या है प्रियंका की प्लानिंग?

0

यूपी की लड़कियां इस बार किसे वोट देंगी इस पर सभी की नजर है क्योंकि कांग्रेस इस बार वूमेन सेंट्रिक राजनीति करने की योजना बना रही है. प्रियंका गांधी ने इसके लिए पूरी प्लानिंग कर ली है बस अब जमीन पर उस पर अमल में लाने का वक्त है.

यूपी कांग्रेस की रणनीति प्राथमिक तौर पर 3 करोड़ महिलाओं से चुनाव के समय तक 3 बार संपर्क स्थापित करने की है. इसके लिए यूपी कांग्रेस ने राज्य भर में कई मैराथन दौड़ का आयोजित करने की योजना बनाई है. ये मैराथन दौड़ लड़कियों के लिए होगी. प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का जो स्लोशन दिया है, मैराथन भी इसी नाम से होगा. इनमें विजेता होने वाली लड़कियों को पुरस्कार के तौर पर स्कूटी और स्मार्टफ़ोन दिया जाएगा.

महिलाओं के लिए अलग से बनेगी टीम

कांग्रेस ने यूपी में महिलाओं को केन्द्र में रख कर जो रणनीति बनाई है उसका ये एक हिस्सा भर है. यूपी कांग्रेस प्रदेश में 3750 महिलाओं की टीम बना रही है. हर टीम में दो महिलाएं होंगी. इनमें एक युवा और अपेक्षाकृत अधिक उम्र की महिला होंगी. ये घर घर जाकर महिलाओं से मिलेंगी.

रोजाना 50 लड़कियों को किया जाएगा टारगेट

हर टीम के लिए हर दिन क़रीब 50 महिलाओं से मिलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. ये टीमें उनसे मिलकर उन्हें महिलाओं के लिए प्रियंका गांधी के वायदों के बारे में बताएंगी. जो महिला पहनना चाहेंगी उन्हें ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का सिलिकान बैंड पहनाएंगी. 1 लाख बैंड पर प्रियंका गांधी के हस्ताक्षर छपवाए गए हैं. ऐसे क़रीब 1 करोड़ बैंड बनवाए जा रहे हैं.

ये टीम महिलाओं से एक प्रतिज्ञा फार्म भी भरवाएंगी और महिलाओं के राजनीति में आने की ज़रूरत पर ज़ोर देगी. हर महिला को 10 और महिलाओं से प्रतिज्ञा पत्र भरवाने का अनुरोध किया जाएगा. 

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. rajniti.online पर विस्तार से पढ़ें देश की ताजा-तरीन खबरें

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *