Site icon Rajniti.Online

प्रियंका गांधी लखनऊ में, इस बार ‘कुछ बड़ा’ करना चाहती हैं

प्रियंका गांधी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने पहुंच गई हैं.
अपनी इस लखनऊ यात्रा में वह क्या-क्या करने वाली हैं आइए आप को सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं.

प्रियंका गांधी लखनऊ में है और उत्तर प्रदेश की राजनीति इन दिनों सुलग रही है. पार्टी के वजूद को बचाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश में उन जिलों को टारगेट करने वाली हैं जहां अभी भी कांग्रेस का जनाधार बाकी है. पुराने कांग्रेसियों का जोश वापस लाने और युवाओं को कांग्रेस में जोड़ने के लिए उन्होंने एक विशेष रणनीति बनाई है. अपनी इस लखनऊ यात्रा में वह इसी रणनीति को धार देने की कोशिश करेंगी.

प्रियंका गांधी लखनऊ में काफी वक्त के बाद पहुंचीं, हुआ जोरदार स्वागत

7 महीने बाद होने जा रहे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को परखने के मद्देनज़र राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंची हैं. हालांकि यह दौरा काफी वक्त के बाद हुआ है लेकिन प्रियंका गांधी के लखनऊ में होने से कार्यकर्ताओं में जोश पैदा होगा. इस दौरान प्रियंका पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और चुनावी रणनीति बुनने का काम करेंगी. प्रियंका की कोशिश ‘मिशन यूपी’ के तहत 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की दमदार मौजूदगी दर्ज करवाने की है.

होर्डिंग्स से पटा लखनऊ

प्रियंका के लखनऊ आगमन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर को होर्डिंग्स से पाट दिया है। कांग्रेस के तमाम फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं में प्रियंका के आगमन को लेकर ख़ासा जोश है। इस दौरान आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन स्क्वायर, बापू भवन में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यूपी को वक़्त देंगी प्रियंकाप्रियंका हर महीने के ज़्यादातर दिन अब लखनऊ में रहेंगी। कांग्रेस के लिए ऐसा करना बेहद ज़रूरी भी है क्योंकि इतने बड़े राज्य के चुनाव में बहुत कम वक़्त बचा है और कांग्रेस के पास प्रियंका और राहुल गांधी से बड़ा चेहरा यहां नहीं है। लेकिन राज्य की प्रभारी होने के नाते प्रियंका के कंधों पर ज़्यादा बड़ी जिम्मेदारी है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़, प्रियंका पहले दिन कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों से मिलेंगी। उसके बाद जिला व शहर अध्यक्षों से मिलने का कार्यक्रम है। प्रियंका कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं और कुछ किसान संगठनों से भी मिलेंगी। इसके अलावा छात्र संगठनों, शिक्षकों और ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों के संगठनों से भी वह बातचीत करेंगी.

प्रियंका लखनऊ में पूर्व राज्यपाल और पार्टी की वरिष्ठ नेता रहीं शीला कौल के आवास में रहेंगी। इस आवास में रंग-रोगन से लेकर बाक़ी ज़रूरी काम किए जा चुके हैं और इसे प्रियंका की कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बैठकों के लिए तैयार किया गया है। यह आवास गोखले मार्ग पर है जो उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से तीन किमी. की दूरी पर है।

प्रत्याशी चयन का काम शुरू

प्रियंका गांधी लखनऊ में काफी सक्रिय रहने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में पार्टी के जिला अध्यक्षों से कहा है कि वे चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उतरने के इच्छुक नेताओं के नाम भेजें। प्रदेश पदाधिकारियों से भी इस संबंध में जानकारी देने के लिए कहा गया है। जिला पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को कांग्रेस टिकट वितरण में वरीयता देगी।

इस दौरे के दौरान प्रियंका प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के साथ ही, कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में भी बात कर सकती हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा और कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख प्रमोद पांडे सहित तमाम पदाधिकारी व्यवस्थाएं देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

(Rajniti.Online के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी.)

Exit mobile version