Site icon Rajniti.Online

विकास दुबे एनकाउंटर पर प्रियंका गांधी ने बड़ी सही बात कही

विकास दुबे को स्पेशल टास्क फ़ोर्स विकास को उज्जैन से सड़क के रास्ते कानपुर लेकर जा रही थी जब गाड़ी पलट गई. इसके बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिसमें अभियुक्त की मौत हो गई. अब प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विकास दुबे एनकाउंटर के बाद सरकार को घेरा है. प्रियंका ने कहा है कि ‘अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?’ आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि कानपुर मुठभेड़ के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है.

कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि चार पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं जिनका कानपुर के सीएचसी अस्पताल (कम्युनिटी हेल्थ सेन्टर या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में उनका इलाज चल रहा है.

प्रियंका गांधी ने सवाल उठाए हैं कि विकास दुबे का अंत हो गया है लेकिन अपराध को पालने वाले लोगों का क्या होगा?

ये भी पढ़ें:

अपनी राय हमें rajniti.on@gmail.com के जरिये भेजें. फेसबुक और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |

Exit mobile version