Site icon Rajniti.Online

प्रियंका गांधी का ट्वीट हुआ वायरल, आधी रात में लिखा ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’

Priyanka Gandhi tweeted the mantra at midnight

लखनऊ में पुलिस पर अभ्रदता का आरोप लगाने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आधी रात को किया गया ट्वीट सुर्खियों में है. सीएए और एनआरसी को लेकर पूरे देश में मचे बवाल के बीच सोमवार देर रात उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दुर्गा सप्तशती का एक मंत्र ट्वीट किया गया.

सोमवार रात करीब 12:55 बजे प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से एक मंत्र ट्वीट किया. उन्होंने लिखा ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे।’. इस पर लोगों ने अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए हैं.

वहीं, कुछ लोगों ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जब ये ट्वीट किया तो वो सुर्खियों में आ गईं. कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ये ट्वीट प्रियंका गांधी ने खुद किया.

ये भी पढ़ें:

इस ट्वीट को करने के पीछे क्या कारण है. इसका मतलब अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है. आपको बता दें कि लखनऊ पुलिस पर अभद्रता के आरोप लगाने के बाद प्रियंका गांधी सुर्खियों में हैं. प्रियंका के ट्वीट के बाद यूजर्स ने दिए रिएक्शंस दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘नासमझ को समझना जरूरी नहीं. समझदारों को तो इशारा ही काफी होता है. यह मंत्र नारी शक्ति का प्रतीक है’

कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी 2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ गई थीं. उस दौरान उन्होंने लखनऊ पुलिस पर गला दबाने का आरोप लगाया था. उस दौरान सीएए विरोध को लेकर हुए प्रदर्शनों में पुलिस की कार्रवाई पर प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया था.

Exit mobile version