Site icon Rajniti.Online

Uttarakhand News: यहां भी बढ़ रही है CM धामी की धमक, विरोधी रह गए बहुत पीछे

Uttarakhand News: पुष्कर सिंह धामी राज्य के पहले नेता हैं जिन्हें लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की कमान मिली है। पार्टी ने उपचुनाव के लिए चम्पावत विधानसभा से उन्हें मैदान में उतारा है। राजनीति के बदलते दौर में नेताओं की सक्रियता इंटरनेट मीडिया पर बेहद जरूरी है।

Uttarakhand News: तीन जुलाई 2021 की सुबह खटीमा के तत्कालीन विधायक पुष्कर सिंह धामी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर फालोअर (समर्थक) की संख्या 3,56,175 थी। इसी दिन दोपहर को जब उनके पहली बार सीएम बनने की घोषणा हुई तो बधाई के साथ फेसबुक पर समर्थकों के जुटने का सिलसिला भी शुरू हो गया। फिलहाल वह दूसरी बार राज्य की कमान संभाल रहे हैं। अब उनके फेसबुक पेज पर 44, 32, 408 लोग जुड़े हैं। यानी एक विधायक से सूबे की कमान मिलने पर सिर्फ सियासी कद नहीं बढ़ा, बल्कि इंटरनेट मीडिया पर समर्थक भी बढ़ते चले गए।

एक विधायक के तौर पर उनके आधिकारिक फेसबुक पेज व सीएम बनने के बाद फालोअर की संख्या में 40 लाख से अधिक (4,076,233) की बढ़ोतरी हो गई। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। इंटरनेट मीडिया पर पुष्कर सिंह धामी का ग्राफ बढ़ाने के लिए उनके समर्थकों ने भी कई आइडी बना रखी है, जिनमें लगातार सीएम से जुड़ी पोस्टों को अपडेट किया जाता है। धाकड़ धामी, पुष्कर सिंह धामी फोर उत्तराखंड, पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, पुष्कर सिंह धामी फैंस क्लब, पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार (समर्थक), पुष्कर सिंह धामी सपोर्टर, आइ सपोर्ट पुष्कर सिंह धामी नाम की आइडी इनमें शामिल हैं। 

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. https://rajniti.online/ पर विस्तार से पढ़ें देश की ताजा-तरीन खबरें

Exit mobile version