Site icon Rajniti.Online

रणबीर-आलिया की शादी के बाद चर्चा में आया Durex कंडोम, क्या है वजह?

रणबीर-आलिया की शादी तो हो गई लेकिन इसके बाद Durex कंडोम अचानक से चर्चा में आ गया. क्या है इसकी वजह और क्यों लोग ले रहे हैं मजे आइए जानते हैं.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बॉलीवुड के इस पावर कपल को लेकर कई ब्रैंड्स भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। जहां अमूल गर्ल ने अपने खास अंदाज में रणबीर-आलिया को शुभकामनाएं दीं वहीं कंडोम ब्रैंड Durex ने भी रणबीर और आलिया की शादी को लेकर मजेदार पोस्ट किया। 

Durex अपने फनी पोस्ट्स के जरिए अपने ब्रैंड को अक्सर प्रमोट करता रहा है। इस बार रणबीर कपूर के मशहूर गाने चन्ना मेरेया का रेफरेंस लिया गया है। Durex कंपनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि डियर रणबीर और आलिया, महफिल में तेरी हम ना रहें जो, फन तो नहीं है।

गौरतलब है कि ये सॉन्ग रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय की फिल्म ए दिल है मुश्किल का है। ये सॉन्ग तब आता है जब रणबीर कपूर की बेस्टफ्रेंड अनुष्का फिल्म में शादी कर रही होती है और रणबीर इसके चलते काफी दुख में होते हैं. फैंस के बीच Durex कंडोम का ये इंस्टा पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. rajniti.online पर विस्तार से पढ़ें देश की ताजा-तरीन खबरें

Exit mobile version