Site icon Rajniti.Online

महंगाई: यहां 500 रुपये किलो बिक रहा है चावल, चीनी का भाव है 250 के पार

श्रीलंका में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। हालात ये हैं कि चावल 500 रुपये किलो तक बिक रहा है। 400 ग्राम दूध का पाउडर 790 रुपये में बिक रहा है।

महंगाई: श्रीलंका के हालात बदतर (Sri Lanka Crisis) हो चुके हैं। श्रीलंका अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह है कोरोना वायरस महामारी। श्रीलंका में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। हालात ये हैं कि चावल 500 रुपये किलो तक बिक रहा है। 400 ग्राम दूध का पाउडर 790 रुपये में बिक रहा है।

एक किलो चीनी 290 रुपये (inflation in sri lanka) की हो गई है। इसकी वजह से कई श्रीलंकाई नागरिक सीमा पार कर के भारत के तमिलनाडु में घुस गए हैं। अनुमान है कि 3-4 हजार तक श्रीलंका के नागरिक देश छोड़कर भारत आ सकते हैं। यहां एक बड़ा सवाल ये है आखिर श्रीलंका की इतनी बुरी हालत की क्या वजहें हैं। आइए समझते हैं।

सांकेतिक तस्वीर

श्रीलंका में जो हालात पैदा हुए हैं, उनकी दो बड़ी वजहें हैं। पहली है टूरिज्म से आने वाला रेवेन्यू तेजी से गिरा है, जबकि तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इन्हीं की वजह से श्रीलंका की अर्थव्यवस्था धराशाई होने के कगार पर पहुंच गई है।

एक आइलैंड देश होने की वजह से श्रीलंका काफी हद तक आयात पर निर्भर है। तेल, खाना, दवा जैसी तमाम चीजों की जरूरत श्रीलंका आयात के जरिए ही पूरी करता है। कोरोना के चलते टूरिज्म इंडस्ट्री पर तगड़ी मार पड़ी है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार घटा है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. rajniti.online पर विस्तार से पढ़ें देश की ताजा-तरीन खबरें

Exit mobile version