Site icon Rajniti.Online

मछलियों ने बनाया करोड़पति, एक झटके में कमाए करोड़ों

पालघर में एक मछुआरे को मछलियों ने करोड़पति बना दिया. उस के जाल में फंसीं 157 ‘सी गोल्ड’ मछलियां, UP और बिहार के व्यापारियों ने 1.33 करोड़ में खरीदीं

महाराष्ट्र के पालघर में एक मछुआरे को मछलियों ने बनाया करोड़पति उसके ऊपर किस्मत कुछ इस कदर मेहरबान हुई कि वह एक झटके में करोड़पति बन गया। पालघर के चंद्रकांत तरे अपने 7 साथियों के साथ समुद्र में मछली पकड़ने गए थे।

जब इन लोगों ने समुद्र में जाल डाला, तो ‘सी गोल्ड’ कही जाने वाली दुर्लभ घोल मछलियां इसमें फंस गईं। चंद्रकांत की किस्मत इतनी अच्छी थी कि उनके जाल में एक-दो नहीं पूरी 157 घोल मछलियां एक साथ फंस गईं।

ये मछलियां 1.33 करोड़ रुपए में बिकीं। मछलियों का ऑक्शन पालघर के मुर्बे में हुआ। चंद्रकांत के बेटे सोमनाथ ने बताया कि उन्होंने हर मछली को करीब 85 हजार रुपये में बेचा।

(Rajniti.Online के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी.)

Exit mobile version