Mauni Amavasya 2021: मौनी अमावस्या पर करेंगे ये काम तो खुल जाएगा किस्मत का ताला

0

Mauni Amavasya 2021: माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) कहा जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान विष्णु (Lord Vinshu) और शिव जी (Shiva Ji) को पूजा जाता है.

Mauni Amavasya 2021: माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) कहा जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान विष्णु (Lord Vinshu) और शिव जी (Shiva Ji) को पूजा जाता है. इस बार मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) कुंभ मेले (Kumbh Mela) की वजह से और भी खास होने वाली है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले (Kumbh 2021) में मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2021) के दिन शाही स्नान होगा. इस बार मौनी अमावस्या 11 फरवरी को है. इस मास को कार्तिक मास के जैसे ही पुण्य महीना माना गया है. इसी वजह से गंगा किनारे लाखों श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं. 

मौनी अमावस्या की पूजा विधि

  • साल 2021 में मौनी अमावस्या 11 फरवरी बृहस्पतिवार (Mauni Amavasya, 11 February, Thursday ) को है.
  • मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त शुरू – 10 फरवरी रात 01 बजकर 08 मिनट से
  • मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त खत्म – 11 फरवरी रात 12 बजकर 35 मिनट तक

मौनी अमावस्या पर ग्रहों का विशिष्ट योग

इस साल मौनी अमावस्या के मौके पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है. इस दिन श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा है और मकर राशि में एक साथ 6 ग्रहों सूर्य, चंद्र, बुध, गुरु, शुक्र और शनि की मौजूदगी से एक महासंयोग बन रहा है जिसे महोदय योग (Mahodaya Yoga) कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि महोदय योग में कुंभ में डुबकी लगाने और गंगाजल से स्नान करने से शुभ फल प्राप्त होता है.

मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का महत्व

ऐसी मान्यता है कि माघ मास की अमावस्या तिथि को गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों में देवताओं का वास होता है इसलिए इस दिन नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है. साथ ही स्नान के बाद दान करना बेहद पुण्य देने वाला और शुभ माना जाता है और इस दिन किया गया दान-पुण्य सौ गुना ज्यादा फल देने वाला होता है. लिहाजा मौनी अमावस्या के दिन अपने सामर्थ्य अनुसार तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला, गर्म कपड़े आदि का दान करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें:

अपनी राय हमें [email protected] के जरिये भेजें. फेसबुक और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *