#EkPadEkPed: एक जनअभियान जो ‘प्रकृति’ को ‘स्त्री’ से जोड़ता है

0

पर्यावरण के लिए जैसे पेड़ जरूरी हैं वैसे ही जरूरी है कि किशोरियां और महिलाएं महाावरी के प्रति जागरुक हों. “एक पैड, एक पेड़” जनअभियान की यही कोशिश है. विश्व पर्यावण दिवस पर निश्चय फाउंडेशन ने ‘एक पैड, एक पेड़’ जनअभियान की शुरुआत की है.

चाकुलिया / जमशेदपुर : महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर सैनिटरी पैड एक महत्वपूर्ण वस्तु है, लेकिन सैनिटरी पैड का उपयोग व उसका असुरक्षित निस्तारण व्यापक पर्यावरणीय चिंताओं को भी जन्म देता है। सैनिटरी पैड के सुरक्षित निस्तारण पर व्यापक जागरूकता एवं पर्यावरण को बचाने में योगदान को बढ़ावा देने हेतु निश्चय फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक अनोखे अभियान की शुरूआत की है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्वविख्यात पदमश्री जमुना टुडू जी के मार्गदर्शन में संस्था ने पूर्वी सिंहभूम जिले के सुदूर प्रखण्ड चाकुलिया के अंधारिया गांव से “#एकपैडएकपेड़” (#EkPadEkPed ) जनअभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक सचिव तरुण कुमार ने किशोरियों को माहवारी जागरूकता पर खुलकर बात करने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। बताया की,

“समाज में व्याप्त चुप्पी तोड़ना बेहतर है, महिला स्वास्थ्य के मद्देनजर हर महीने सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करना जीतना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसका सुरक्षित निस्तारण करना भी है। ऐसा कर हम सेनेटरी पैड से होने वाले पर्यावरण क्षति को कम कर सकते है।”

तरुण कुमार

उन्होंने पर्यावरण क्षति को कमतर करने हेतु हर महीने बच्चियों व महिलाओं से एक पेड़ जरूर लगाने की अपील की। मौके पर पर्यावरणविद पदमश्री जमुना टुडू, किशोरी सलमा हेम्ब्रम व सुनीता हेम्ब्रम ने पेड़ लगाकर “एक पैड, एक पेड़” अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर उपस्थित लगभग 40 महिलाओं व किशोरियों ने अपने अपने घरों में आम, अमरूद, नीम जैसे उपयोगी पेड़ लगाए।

अभियान का शुभारंभ करते हुए पदमश्री जमुना टुडू ने कहा कि “पर्यावरण सुरक्षा के लिए कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण है, माहवारी जागरूकता के माध्यम से पर्यावरण को बचाने के लिए शुरू किया गया “एक पैड, एक पेड़” अभियान बेहद अनोखा है। इस प्रेरक अभियान से जुड़कर हर कोई पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना बेहतर योगदान दे सकता है।” मौके पर अँधारिया वन सुरक्षा समिति की झानो हेम्ब्रम ने कार्यक्रम को गांव की किशोरीयो व महिलाओं के लिए ज्ञानवर्धक बताया।

लगातार चलने वाले जनअभियान के माध्यम से पहले चरण में तकरीबन 10 हज़ार पेड़ लगाने की योजना हैं। ग्रामीण किशोरियों व महिलाओ के साथ-साथ शहर के लोगो को भी टेरेस गार्डन में पौधा रोपने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे पहले संस्था ने विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर प्रोजेक्ट पैडह्युमन्स ( Project #PadHumans ) का शुभारंभ किया है, जो माहवारी स्वच्छता के माध्यम से समाज में बालक-बालिका समानता लाने के सन्देश पर आधारित है।

https://youtu.be/t1ldXd9BRUo

कार्यक्रम के दौरान संस्था के तरुण कुमार, बैद्यनाथ हांसदा, सूरज चक्रवर्ती, वैद्यनाथ सोरेन, राम चंद्र, महेश हेम्ब्रम विकास कुमार, प्रकाश केशरी समेत 40 से ज्यादा किशोरियां, महिलाये व ग्रामीण उपस्थित थे। इसके अलावा बहरागोड़ा, घाटशिला, जमशेदपुर समेत कई जगहों से दर्जनों लोगों ने अपने अपने जगहों में पौधारोपण कर “एक पैड, एक पेड़” अभियान का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें:

रिपोर्ट: अंकित तिवारी

अपनी राय हमें [email protected] के जरिये भेजें. फेसबुक और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *