Site icon Rajniti.Online

प्रियंका गांधी: मिशन यूपी का दूसरा दिन, जानिए क्या है कार्यक्रम ?

Priyanka_Gandhi

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी मिशन यूपी पर हैं. चुनावी समर में कांग्रेस की नैया को पार करने के लिए उन्होंने नाव से चुनाव यात्रा शुरु की है.

चार दिनों के यूपी दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी को विशेष कार्यक्रम है. आज प्रियंका गांधी मिर्जापुर में विंध्याचल मंदिर और उसके बाद मजार पर जाएंगी. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी.

प्रियंका गांधी विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा अर्जना करेंगे. मंदिर में नेहरू गांधी परिवार के पारंपरिक पंडे भी होते हैं. प्रियंका गांधी मंदिर दर्शन और पूजा-पाठ के बाद विजिटर्स डायरी में अपने संस्मरण लिखेंगी. यहां की विजिटर्स डायरी में नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक की टिप्पणियां लिखी हैं.

मंदिर दर्शन के बाद प्रियंका गांधी विंध्याचल मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर मौजूद कंतित शरीफ मजार जाएंगी, जहां वह चादर भी चढ़ाएंगी. प्रियंका गांधी का ये कार्यक्रम बेहद तैयारी के लिए बनाया गया है. अपनी इस गंगा यात्रा में वो हर पहलू पर ध्यान दे रही हैं जिसका चुनाव में फायदा हो सकता है.

Exit mobile version