Site icon Rajniti.Online

प्रियंका गांधी इन 6 कांग्रेसियों को फॉलो करती हैं

कांग्रेस का महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी लखनऊ आ गई हैं. लखनऊ आने से पहले वो ट्विटर पर भी आ गईं. अभी तक वो संवाद के इस माध्यम से नहीं जुड़ी थीं. जैसे ही प्रियंका ट्विटर पर आईं उनके फॉलोवर की संख्या 1 लाख तक पहुंच गई. लेकिन इससे ये भी साफ हो गया प्रियंका की नज़र में कांग्रेस वो कौन से नेता हैं जो उनके लिए माएने रखते हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका ने ट्विटर पर सिर्फ 7 लोगों को फॉलो किया है. जीहां इन सात लोगों में एक तो उनके भाई है यानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी. एक कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल है और इसके अलावा 6 कांग्रेसी नेता हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि प्रियंका ने किन 7 लोगों को फॉलो किया.

अहमद पटेल, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अशोक गहलोत और रणदीप सुरजेवाला को सबसे पहले फॉलो किया. अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं,अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं, ज्योतिरादित्य सिंधिया पश्चिमी यूपी के प्रभारी हैं, रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस के ‘कम्युनिकेशन इंचार्ज’ हैं. और सचिन पायलट राजस्थान के डिप्टी सीएम हैं. ये वो नेता हैं जिन्हें प्रियंका शायद सबसे ज्यादा वरीयदा देती हैं. और इन्हीं को उन्होंने सबसे पहले ट्विटर पर फॉलो किया.

Exit mobile version